भूगोल (भारत एंव विश्व)
1. सूर्य की किरणें सागर के अन्दर कितनी गहराई तक प्रविष्ट हो जाती है ?
उत्तर लगभग 200 मी तक
2. सूर्य तथा चन्द्रमा की आकर्षण शक्तियों में किसका सर्वाधिक प्रभाव ज्वार की उत्पत्ति पर पडता है ?
उत्तर चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति का
3. डियो गार्सिया कहाँ स्थित है ?
उत्तर हिन्द महासागर
4. विश्व में सबसे अधिक लवणीय झील कौन-सी है ?
उत्तर वान झील
5. कॉड मछली की सर्वाधिक आपूर्ति किस क्षेत्र द्वारा की जाती है ?
उत्तर आइसलैण्ड व न्यूफाउण्डलैण्ड द्वारा
6. तुर्की किनके मध्य स्थित है ?
उत्तर काला सागर और भूमध्य सागर के मध्य
7. इटली में कौन-सी स्थानीय हवा रक्त वर्षा करती है ?
उत्तर सिराको
8. पक्षाम मेघ किस वाताग्र के आगमन के सूचक होते है ?
उत्तर उष्ण वाताग्र
9. ‘टी‘ मापक द्वारा किसका मापन किया जाता है ?
उत्तर चक्रवातां की शक्ति
0. संसार में पुष्प का सबसे बडा उत्पादक राष्ट्र कौन-सा है ?
उत्तर नीदरलैण्ड्स (हॉलैण्ड)