भूगोल
(भारत एवं विश्व)

1. ’जलवायु चरम है, वर्षा कम है और लोग चलवाशी पशुचारक हुआ करते थे’, यह किस क्षेत्र की विशेषता है ?
उत्तर - मध्य एशियाई स्टेपी क्षेत्र।
2. अम्ल वर्षा का कारक क्या है ?
उत्तर - नाइट्रय ऑक्साइड तथा सल्फर डाईऑक्साइड जनित वायु प्रदुषण।
3. विषुवतीय वनों की अद्वितीय विशेषता क्या है ?
उत्तर - असंख्य अधिपादपों की विद्यमानता।
4. भारतीय लैटेराइट मिट्टी की क्या विशेषता है ?
उत्तर - लाल रंग, टैपियोका व काजू की कृषि के लिए उपयोगी।
5. भारतीय उद्योगों में से कौन-सा उद्योग पानी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है ?
उत्तर - ताप शक्ति उद्योग।
6. जनांकिकीय लाभांश के पूर्ण लाभ को प्राप्त करने के लिए क्या आवश्यक है ?
उत्तर - कुशलता विकास को प्रोत्साहन।
7. पारितन्त्रों की घटती उत्पादकता के क्रम का सही अनुक्रम क्या है ?
उत्तर - मैंग्रोव - महासागर - घासस्थल - झील।
8. अलग-अलग ऋतुओं में दिन और रात्रि के समय के विस्तार में विभिन्नता का क्या कारण है ?
उत्तर - पृथ्वी का नत अक्ष पर परिक्रमण।
9. कौन-सा देश ताँबे का सबसे बड़ा उत्पादक है ?
उत्तर - चिली।
10. दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित मरुस्थल का क्या नाम है ?
उत्तर -  कालाहारी।