भूगोल
(भारत एवं विश्व)
(भारत एवं विश्व)
1. ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियाँ कौन-सी है ?
उत्तर - दिबांग, कमेंग व लोहित।
2. गोदावरी की सहायक नदियाँ कौन-सी है ?
उत्तर - इन्द्रावती तथा प्रणहिता।
3. महासागरों और समुद्रों में ज्वारभाटा आने के क्या कारण है?
उत्तर - सूर्य और चन्द्रमा का गुरुत्वीय बल तथा पृथ्वी का अपकेन्द्रीय बल।
4. किस नेशनल पार्क की जलवायु उष्ण कटिबन्धीय से उपोष्ण, शीतोष्ण तथा आर्कटिक तक परिवर्तित होती है ?
उत्तर - नामदफा नेशनल पार्क (अरुणाचल प्रदेश)।
5. ’ड्यूगोंग’ किस प्रकार का जीव है ?
उत्तर - शाकाहारी समुद्री जीव।
6. भारत के ’चाग्पा’ समुदाय की विशेषता क्या है ?
उत्तर - पश्मीना बकरियों का पालन।
7. अरूणाचल प्रदेश से होकर बहने वाली नदियाँ कौन-सी है ?
उत्तर - लोहित व सुबन्सिरि।
8. किसका सम्बन्ध जैव विविधता के साथ-साथ मनुष्य के परंपरागत जीवन के संरक्षण से है ?
उत्तर - जैवमण्डल निचय।
9. टर्की (तुर्की) किन दो सागरों के मध्य स्थित है ?
उत्तर - काला सागर व भूमध्य सागर।
10. किस क्षेत्र में अभ्रक प्रचुर मात्रा में पाया जाता है ?
उत्तर - कोडरमा क्षेत्र (झारंखण्ड)।