भूगोल
(भारत एवं विश्व)
(भारत एवं विश्व)
1. दक्षिण-पश्चिमी एशिया का कौन-सा देश भूमध्य सागर तक नहीं फैला है ?
उत्तर - जॉर्डन।
2. भारत के सबसे पूर्वी तथा पश्चिमी राज्यों के क्या नाम हैं ?
उत्तर - अरुणाचल प्रदेश तथा गुजरात।
3. वह भारतीय क्षेत्र कौन-सा है, जो मैंग्रोव वन, सदापर्णी वन तथा पर्णपाती वनों का संयोजन है ?
उत्तर - अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह।
4. भारत में इस्पात उद्योग को किसके आयात की अपेक्षा होती है ?
उत्तर - कोकिंग कोयला।
5. ’विषुवत प्रतिधाराओं’ के पूर्वाभिमुख प्रवाह की व्याख्या क्या है ?
उत्तर - दो विषुवतीय धाराओं का अभिसरण।
6. ’गोल्डीलॉक्स जोन’ किससे सम्बंधित है ?
उत्तर - पृथ्वी जैसे अन्य ग्रहों की खोज।
7. ’रियो 20’ क्या है ?
उत्तर - धारणीय विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन।
8. ’बायोकार्बन फण्ड इनिशिएटिव फॉर सस्टेनेबल फॉरेस्ट लैण्डस्केप्स’ का प्रबन्धन कौन करता है ?
उत्तर - विश्व बैंक।
9. भारत में प्लवमान (फ्लोटिंग) वनस्पति से युक्त नेशनल पार्क का क्या नाम है ?
उत्तर - केइबुल लामजाओ नेशनल पार्क (मणिपुर)।
10. ओजोन का अपक्षय करने वाले पदार्थों के प्रयोग पर नियंत्रण तथा उनको चरणबद्ध रूप से प्रयोग बा(फेजिंग आउट) किससे संबंधित है ?
उत्तर - मॉण्ट्रियल प्रोटोकॉल।