सामान्य विज्ञान

1. निम्नतम तापमान किसके द्वारा मापा जाता है ?
उत्तर - एल्कोहॉल थर्मामीटर।
2. जब रंगीन अक्षरों पर समतल काँच की पट्टी रखी जाती है, तब किस रंग का अक्षर कम उठा हुआ दिखाई देता है ?
उत्तर - बैंगनी।
3. किस दृष्टि-दोष में किसी पदार्थ के एक तल में बिन्दु केन्द्र में दिखाई देता है, जबकि दूसरे तल में बिन्दु केन्द्र के बाहर दिखाई देता है ?
उत्तर - अबिन्दुकता।
4. ’द्रव्यमान संख्या’ किसका योग है ?
उत्तर - प्रोट्रॉन और न्यूट्रॉन।
5. आदर्श बोल्टमीटर की प्रतिरोधकता कितनी होती है ?
उत्तर - असीमित।
6. रैखिक बल के संरक्षण के आधार पर कौन समुचित रूप से कार्य करता है ?
उत्तर - जेट विमान।
7. प्राकृतिक रेडियोएक्टिवता की खोज किसके द्वारा की गई ?
उत्तर - हेनरी बैकुरल।
8. फोटॉन की कण बनने की प्रकृति किस परिघटना पर आधारित होती है ?
उत्तर - प्रकाश वैद्युत प्रभाव।
9. न्यूक्लियर रिएक्टरों में न्यूट्रॉन की गति को मन्द करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ? 
उत्तर - विमन्दक।
10. चर्म रोग के उपचार में प्रयोग किया जाने वाला रेडियो आइसोटोप है।
उत्तर - रेडियो फॉस्फोरस।