सामान्य विज्ञान (भौतिकी रसायन विज्ञान एंव जीव विज्ञान) 
मानव नेत्र 

1. मानव आँख की रेटिना पर प्रतिबिम्ब वास्तविक तथा उल्टा बनता है। 
2. रेटिना के पीत बिन्दु पर प्रतिबिम्ब सबसे अधिक स्पष्ट दिखाई देता है। 
3. दूरदूष्टि दोष निवारण के लिए उतल लेन्स का प्रयोग किया जाता है। 
4. दूरदुष्टि दोष वाले व्यक्ति दूर के पिण्डो को नष्ट देख सकते है। 
5. दूरदूष्टि दोष में निकट की वस्तु का प्रतिबिम्ब रेटिना के पीछे बनता है। 
6. आयरिस आँख में जाने वाले प्रकाश को नियन्त्रित करते है। 
7. निकट दृष्टिदोष के लिए अवतल लेन्स का प्रयोग किया जाता है। 
8. निकट दृष्टिदोष से ग्रसित व्यक्ति नजदीक की वस्तु को स्पष्ट देख सकता है। 
9. जब एक व्यक्ति तीव्र प्रकाश क्षेत्र से अन्धेरे कमरे में प्रवेश करता है। तो उसे कुछ समय के लिए स्पष्ट नही दिखाई देता है बाद में धीरे-धीरे स्पष्ट दिखता है। इसका मुख्य कारण आँखों का अन्धेरे के प्रति कुछ समय में अनुकूलित होना है। 
10. लेन्स की उतलता में परिवर्तन द्वारा आँख में संकेन्द्रण होता है। 
11. नेत्र के सामने की वह निकटतम दूरी जहाँ पर रखी वस्तु नेत्र को स्पष्ट दिखाई देती न्यूनतम दूरी कहलाती है। 
12. सामान्य दृष्टि के लिए न्यूनतम दूरी 25 सेमी होती है। 
13. आँख के लेन्स की फोकस दूरी आयरिस के कार्य से परिवतर्तित होती है। 
14. धूप के चश्मे की पाँवर शून्य डायोप्टर होती है। 
15. आँख के रेटिना की परम्परागत कैमरा के फिल्म भाग से तुलना की जा सकती है। 
16. सामान्य व्यक्ति की रेटिना में रेटिना में तीन प्रकार की शंकु कोशिकाएँ होती है। 
17. जरा दुष्टिदोष में वृद्धावस्था के कारण आँख की समजन क्षमता घट जाती है। 
18. जरा दृष्टिदोष में द्विफोकसी लेन्स का उपयोगी किया जाता है।