सामान्य विज्ञान ( भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान )
कार्बन व उसके यौगिक 

1. ग्रैफीन कार्बन का एक द्वि आयामी अपरूप है। 
2. कार्बन की मात्रा 'ढलवा लोहा' (Pig Iron)  में लगभग 3.5 से 4.5% तक होता है। 
3. हीरा कार्बन का क्रिस्टलीय अपरूप होता है जिसको आपेक्षिक घनत्व 3.5 होता है। 
4. ग्रेफाइट भी कार्बन का क्रिस्टलीय अपरूप होता है जिसका आपेक्षिक घनत्व 2.5 होता है। इसका उपयोग पेन्सिल व रिएक्टर में मन्दक के रूप में किया जाता है। 
5. कोयला एक ठोस कार्बनिक पदार्थ है जिसका ईधन के रूप में प्रयोग किया जाता है। 
6. प्रकृति में एक ही तत्व के कई रूपों में प्रति को अपरूपता तथा प्राप्त तत्वों को अपरूप कहा जाता है। 
7. कार्बन के विभिन्न अपरूप हीरा, ग्रेफाइट, कोयला फुलेरोन्स आदि है। 
8. ऑक्सोकार्बन कार्बन का अपरूप नही है बल्कि यह एक अकार्बनिक योगिक है जो केवल कार्बन व ऑक्सीजन के संयोग से बनता है। 
9. वर्ष 1996 में रॉबर्ट एफ कर्ल, सर हैरॉल्ड डब्ल्यू क्रोटो तथा रिचर्ड ई स्माले ने कार्बन के तीसरे अपरूप की खोज की जिसके लिए उन्हे रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। 
10. इन तीन वैज्ञानिको ने कार्बन के तीसरे अपरूप फुलेरीन्स की खोज की फुलेरीन्स में पूर्ण रूप से कार्बन के अणु संघनित होते है।