सामान्य ज्ञान क्वेस्ट
  भारतीय इतिहास

1.  दक्षिण भारत में नवपाषाण कालीन सभ्यता का मुख्य स्थल कौन-सा है ?
उत्तर- बेल्लारी (कर्नाटक)।
2. लघमान एवं शरेकुना से प्राप्त अशोक के अभिलेखों की लिपि क्या है ?
उत्तर- यूनानी तथा अरमाइक।
3. अशोक के सर्वाधिक अभिलेख कहाँ से प्राप्त हुए हैं ?
उत्तर- मैसूर (कर्नाटक)।
4. भारत से बाहर किस स्थल से सर्वाधिक प्राचीनतम अभिलेख प्राप्त हुए है ?
उत्तर- बोगजकोई।
5. ऋग्वेद के दो ब्राह्मण-ग्रन्थों के क्या नाम हैं ?
उत्तर- ऐतरेय एवं कौषतीकी (शंखायन)।
6. आरम्भिक काल के किस ग्रन्थ में गद्य एवं पद्य दोनों शैलियों का विकास हुआ है ?
उत्तर- यजुर्वेद।
7. अथर्ववेद के एकमात्र ब्राह्मण ग्रन्थ का क्या नाम है ?
उत्तर- गोपथ।
8. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से चावल का साक्ष्य प्राप्त हुआ है ?
उत्तर- रंगपुर।
9. किस काल में गाय को ’अघन्या’ कहा जाता था ?
उत्तर- वैदिक काल।
10. छान्दोग्य उपनिष्द में ’इतिहास-पुराण’ को स्पष्ट रूप से क्या कहा गया है ?
उत्तर- पंचम वेद।