पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी  ( वन्यजीव ) 

1. काला तेन्दुआ असम मेघालय पश्चिम बंगाल के उतर और ओडिशा में पाया जाता है। 
2. गैण्डो की सर्वाधिक संख्या काजीरंगा राष्ट्रीय उघान में है। 
3. कश्मीर में पाया जाने वाला मृग हंगुल भारत का सबसे सुन्दर मृग है। 
4. जंगली गधा(गोरखर खुर) कच्छ के रन में रेतीले और नमकीन मरूस्थल पर पाया जाता है। 
5. उतर सिमलीपाल एवं भितरकनिका घड़ियाल एवं कछुओं का प्रजनन केन्द्र है। 
6. श्वेत पंखधारी जंगली बतख भारत में एकमात्र स्थान असम में अवस्थित है। 
7. आईयूसीएन (इण्अरनेशनल यूनियन फॉर कन्जर्वेशन ऑफ नेचर) प्रकृति और वन्यजीवों का ग्लोबल प्रहरी है। 
8. वन्य जीवों में उभयचरों का अस्तित्व सर्वाधिक खतरे में है। 
9. मणिपुर का संगाय मृग बर्मा के थमीन मृग की भारतीय जाति है। 
10. कान्हा टाइगर रिवर्ज मध्य प्रदेश में स्थित है। 
11. कुगती वन्यजीव अभयवन(हिमाचल प्रदेश) में स्थित है। 
12. रेड डाटा बुक में केवल संकटग्रस्त पौधों एवं पशुंओं की प्रजातियों की सूची सम्मिलित होती है। 
13. रेड डाटा बुक का प्रकाशन इण्टरनेशनल यूनियन फॉर कन्जर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) द्वारा किया जाता है। 
14. आईयूसीएन के रेड डाटा बुक में प्राणी प्रजातियों को खतरनाक रूप से लुप्तप्राय श्रेणी में रखा गया है।