कम्प्यूटर (डाटा कम्युनिकेशन एवं नेटवर्किग)
1. किसी वेबसाइट का प्रथम पेज होम पेज कहलाता है। इस पेज पर वेब साइट से सम्बन्धित अन्य पेजों की सूचना होती है।
2. सबसे धीमी इण्टरनेट कनेक्शन सेवा डायल अप सर्विस की है। इसकी अधिकतम गति 56 Kbps होती है।
3. केबल मोडेम में केबल कम्पनी द्वारा तीव्र गति की इण्टरनेट सेवा प्रदान की जाती है। इसकी अधिकतम गति 512 Kbps से 20 Kbps की होती है।
4. इण्टरनेट सिस्टम में 'ट्री' टोपोलॉजी का प्रयोग किया जाता है।
5. ब्लूटूथ वायरलेस संचार में प्रयुक्त एक प्रोटोकॉल है जिसमें रेडियो संचार प्रणाली का प्रयोग किया जाता है। ब्लूटूथ 2.402GHz से 2.480 GHz की रेन्ज में रेडियो फ्रीक्वेन्सी स्पेक्ट्रम का प्रयोग करता है।
6. वाई फाई IEEE 802.11 स्टैण्डर्ड पर आधारित प्रौघोगिकी या तकनीक है जिसमें 2.4GHz, 3.6GHz तथा 5 GHz फ्रीक्वेन्सी स्पेक्ट्रम का प्रयोग किया जाता है। वाई फाई तकनीक की सहायता से बिना तार के ही डाटा का स्थानान्तरण सम्भव है।
7. निकनेट (NICNET) विश्व का सबसे बड़ा उपग्रह आधारित कम्प्यूटर संचार नेटवर्क है।