कम्प्यूटर - ( डाटा कम्युनिकेशन एवं नेटवर्किंग )
1. WiMAX एक दूर संचार प्रौघोगिकी है जो किसी भी डाटा के बिना तार संचार की सुविधा प्रदान करती है। WiMAX का वृहत रूप Worldwide Interoperability For Microwave Access है ।
2. फायरवॉल एक नेटवर्किग सिस्टम है जिसका प्रयोग अनधिकृत आक्रमण या उपयोग की रोकथाम और अधिकृत सम्प्रेषण को प्रेषित करने में किया जाता है।
3. लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) कम्प्यूटर नेटवर्क प्रणाली है जिसका सीमित क्षेत्रों; जैसे - घर, कार्यालय, स्टेशन या कॉलेज में प्रयोग किया जाता है।
4. मोडेम, मॉडयुलेटर डिमॉडयूलेटर का सक्षिप्त रूप है। इण्टरनेट के प्रयोग के लिए कम्प्यूटर को टेलीफोन साइन से जोड़ने के लिए मोडेम का उपयोग किया जाता है।
5. मोडेम एनालॉग सिग्नलों को डिजिटल में तथा डिजिटल सिग्नलों को एनालॉग में बदलने का कार्य करता है।
6. नेटवर्किग प्रणाली में प्रॉक्सी सर्वर उस सर्वर के अन्तर्गत आता है जो किसी क्लाइण्ट से प्राप्त ऐप्लिकेशन और वास्तविक सर्वर के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाता है।