रिजर्व बैंक तैयार करेगा सरकारी बैंकों के विलय का मास्टर प्लान
एकीकरण के जरिए बैंकों को संकट से उबारने की होगी कोशिश
नई दिल्ली घाटे और डूबत कर्ज की समस्या से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको की हालत सरकार विलय के जरिए सुधारना चाहती हैं । सूत्रों के मुताबिक वित मंत्रालय ने एक बैठक में भारतीय रिवर्ज बैंक आरबीआइ से उन सरकारी बैंकों को चिहित करने को कहा हैं जिनका विलय किया सकता है । आरबीआइ से कार्य योजना भी सुझाने को कहा गया हैं ।