91 हजार करोड़ की कंपनी की कमान सरकार के हाथ
मंजूरी : उदय कोटक नए बोर्ड के चेयरमैन
नई दिल्ली. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने सरकार को कर्ज में डूबी आइएल एंड एफएस के बोर्ड को कमान संभालने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि आइएल एंड एफएस पर 91 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। इसे डूबने से बचाने के लिए सरकार इसके बोर्ड का कमान चाहती थी। इसके लिए सरकार ने सोमवार को एनसीएलटी में याचिका दायर की थी, साथ ही उदय कोटक को चेयरमैन बनाने प्रस्ताव दिया था। माना जा रहा है कि सरकार सत्यम की तरह आइएल एंड एफएस को भी बचाने की तैयारी में है। बता दे कि कंपनी में सबसे अधिक हिस्सेदारी एलआइसी पहले ही इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की बात कह चुकी है।