800 मी. दौड़ में कृष्णा व रितिक ने दिखाया दम 

पाई स्कूल ओलंपिक 
जयपुर  :   सवाई मानसिंह स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हुए पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) के स्कूल ओलंपिक्स में स्कूली बच्चों में खासा उत्सह देखने में को मिला। राजस्थान क्रीड़ा परिषद के सहयोग में खासा उत्साह देखने को मिला। राजस्थान क्रीड़ा परिषद के सहयोग से आयोजित पाई स्कूल ओलपिक्स के पहले दिन स्कूल एथलेटिक्स में 800 मीटर दौड़ में विजेताओं का फैसला हुआ। 800 मीटर दौड़ में कृष्णा सेनी और रितिक जाटावत ने बालक वर्ग में क्रमशः अंडर - 18 और अंडर - 14 वर्ग में जीत दर्ज की। कृष्णा ने 2 मिनट एक सेकण्ड में दौड़ पूरी की, जबकि रितिक ने 2 मिनट 19 सेकण्ड का समय निकाला।