7वीं बार एशिया का बादशाह बनने उतरेगा भारत 

एशिया कप : बांग्लादेश के साथ खिताबी जंग में आज उतरेगी टीम इंडिया 
दुबई. एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अपराजित चल रहा भारत शुक्रवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले खिताबी मुकाबले में सातवीं बार एशिया का बादशाह बनने के इरादे से उतरेगा। भारत सुपर -4 में अपराजित रहते हुए शीर्ष पर रहा जबकि बांग्लादेश ने दो मैच जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों टीमों ने इस तरह फाइनल में जगह बना ली। भारत ने जहां अपना अंतिम सुपर-4 मैच अफगानिस्तान के खिलाफ टाई खेला था वहीं बांग्लादेश ने आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता पाकिस्तान को 37 रन ने शर्मनाक शिकस्त दी।