50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मिठारवाल ने जीता स्वर्ण
इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय बने, इससे पहले जीतू राय ने जीता था रजत
चांगवान (द कोरिया) : राजस्थान के ओम प्रकाश मिठारवाल ने यहां जारी आइएसएसएफ निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में पुरूषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मंगलवार को स्वर्ण पदक जीत लिया । भारत का चैंपियनशिप में यह तीसरा स्वर्ण हैं । 23 साल के मिठारवाल ने कुल 564 का स्कोर पर निशाना साधा । सर्बिया के दामिर मिकेस ने 562 के स्कोर के साथ रजत और दक्षिण कोरिया के ली डेम्युंग ने 560 का स्कोर कर कांस्य पदक अपने नाम किया । मिठारवाल पहले भारतीय निशानेबाज हैं जिन्होने विश्व चैंपियनशिप में इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता हैं ।