464 रन के विजयी लक्ष्य के सामने संकट में टीम इंडिया, अब राहुल-रहाणे से आस
ओवल टेस्ट : कुक ने खेली 147 रन की शानदार पारी भारत के 58 रन पर तीन विकेट
लंदन. इंग्लैंड ने अंतरराष्ट्रीय करियर की आखिरी पारी खेल रहे ओपनर एलिस्ट कुक (147)और कप्तान जो रूट (125) के शानदार शतकों की बदौलत भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को आठ विकेट खोकर 423 रन बनाने के साथ अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी और भारत को इंग्लैंड से मिले पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने मेहमान टीम ने खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में मात्र 58 रन पर तीन विकेट गंवा दिए।