4500 फुट ऊंची पहाड़ी ढलान को काटकर बनाया हवाई अड्डा 

सौगात : प्रधानमंत्री ने किया सिक्किम के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन 
गांतोक. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सिक्कम के पहले और देश के 100वें हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु भी मौजूदा रहे। सिक्किम का पहला हवाई अड्डा पाक्योंग में 4500 फुट ऊंची पहाड़ी ढलान को काटकर बनाया गया है। यहां 206 एकड़ पहाड़ी की ढलान को लियोटेक्निकल इंजीनियरिंग के जरिये समतल कर हवाई पट्टी तैयार की गई है। भारतीय विमानपŸान प्राधिकरण (एएआइ) के अनुसार इसके निर्माण पर करीब 620 करोड़ रुपए की लागत आई है। यह पूर्वोŸार का पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है। इसे उड़ान योजना से भी जोड़ा गया है। फिलहाल स्पाइस जेट ने सिक्किम-गुवाहाटी-कोलकाता की उड़ान शुरू की है।
SSC GD Constable Free Online Test Series Available - Click Here
SSC GD Constable
Free Online Question Bank Available - Click Here