2020 तक पूरे देश में 4जी, जल्द ब्राडबैंड स्पीड के मामले में शीर्ष 3 में होगा भारत

भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2018 : दूसरे संस्करण की शुरुआत  
नई दिल्ली  :   भारतीय मोबाइल कांग्रेस (आइएमसी) के दूसरे संस्करण की शुरूआत हो गई है। इसमें वर्ष 2020 तक पाँचवी पीढ़ी की दूरसंचार सेवा 5जी शुरू करने की संभावनाओं की तलाश के बीच 5जी के जरिये चालक रहित वाहन का लाइव प्रदर्शन, ड्रोन से डिलिवरी और स्मार्ट फोन का प्रदर्शन हुआ। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, संचार मंत्री मनोज सिन्हा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी , भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनीलमित्तल समेत कई लोग शामिल हुए। इस मौके पर रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा कि 2020 तक देश में हर जगह 4जी नेटवर्क हो जाएगा और अनय विकसित देशों से पहले ही भारत 5जी पर तैयारी शुरू कर चुका है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही भारत ब्राडबैंड कनेक्टिविटी में शीर्ष तीन देशों में शुमार होगा। अभी इसमें 135वें नंबर पर है।  
RBI Grade B Officer Online Test Package Available -
Click Here