ऐतिहासिक : भारत -वेस्टइंडीज संबंधों के 70 वर्ष पूरे
राजकोट. भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट क्रिकेट संबंधें के 70 वर्ष पूरे ोने जा रहे है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्रिकेट संबंधों की शुरुआत भारत की आजादी के बाद 1948 में हुई थी जब वेस्टइंडीज ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए नवंबर में भारत का दौरो किया था। भारत क्रिकेट सफर 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से शुरू हुआ था जिसके बाद अगली तीन सीरीज भी इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई। भारत ने 1947-48 में ऑस्ट्रेलिया से पांच मैचों की सीरीज खेली। इसके बाद वेस्टइंडीज ने 1948-49 में भारत का दौरा किया और पांच टेस्टों की सीरीज 1-0 से जीती। भारत पिछले 16 साल में वेस्टइंडीज से कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारा है।
GATE Mechanical Engineering Free Online Test Available - Click Here