100 मीटर फर्राटा दौड़ में दीक्षा, रिषि, सचिन और पूर्णा बने चैंपियन
पार्द स्कूल ओलंपिक्स : खिलाड़ियों में पदक जीतने की होड़
जयपुर : सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान क्रीड़ा परिषद के सहयोग से आयोजित पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) के स्कूल ओलंपिक्स के दूसरे दिन बुधवार को नन्हें खिलाड़ियों में पदक जीतने के लिए खासी होड़ मची। हिन्दुस्तान जिंक की ओर से प्रायोजित में स्टूडेंट्स ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ समेत अन्य स्पर्द्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर फर्राटा दौड़ के रोमोचक मुकाबलों में विभिन्न आयु वर्गों में दीक्षा चौधरी, पूर्णा झाला, रिषि अग्रवाल और सचिन स्वामी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस दौरान अंडर -18 बालिका वर्ग में एमजीडी की दीक्षा (13.31 सेकण्ड) ने स्वर्ण, रिशिता कौर (13.39 सेकण्ड) ने रजत और ब्राइटलैंड स्कूल की मोनिका जानू (13.51 सेकण्ड) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। लड़कियों के अंडर -14 वर्ग में एमजीडी की पूर्णा झाला ने 14.11 सेकण्ड के साथ, प्रतिष्ठा घीया (14.15) ने रजत और ब्राइटलैंड की कोमल राठौड़ (14.21) ने कांस्य पदक हासिल किया।
Staff Selection Commission Delhi Police Online Test Package Available - Click Here