अपना 950वां वनडे जीतने उतरेगी टीम इंडिया 

विशाखापत्तनम : कैरोबियाई टीम के साथ सीरीज का दूसरा वनडे आज, जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा भारत 
विशाखापत्तनम  :  कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के शतकों से पहला वनडे 8 विकेट से जीत चुकी टीम इंडिया बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां होने वाले दूसरे वनडे में जीत की लय को बरकरार रखते हुए 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी । यह भारत का 950वां वनडे होगा और उसे वह यादगार बनाना चाहेगा। भारत ने पहले वनडे में विंडीज के 322 रन के स्कोर के बावजूद 42.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली थी। भारत के दो बल्लेबाजों ने मैच को इस कदर निपटा दिया था कि मध्यक्रम को आजमाने की जरूरत नहीं पड़ी । 
NTA UGC-NET Teaching & Research Aptitude Paper - 1 Online Test Package Available - Click Here