ऑस्ट्रेलिया 89 पर ढेर, पाक 66 रन से जीता 
 
क्रिकेट : पहला टी -20 हारे कंगारू 
अबुधाबी  :  ओपनर बाबर आजमा (नाबाद 68) के शानदार अर्धशतक और इमाद वसीम (20 रन पर 3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहले ट्वंटी 20 मुकाबले में मात्र 89 रन पर ढेर कर 66 रन से जीत हासिल की और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पाक ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 89 रन पर निपटा दिया। ऑस्ट्रेलिय टीम ने एक समय छठे ओवर तक 6 विकेट मात्र 22 रन पर गंवा दिए। इमाद वसीम और फहीम अशरफ ने ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष 6 में से 5 बल्लाबाजों को पवेलियन भेजकर मेहमान टीम को झकझोर दिया।  
NEET Free Online Test Series Available - Click Here