सिर्फ 89 सेकंड में चित किया ताइपे की पहलवान को, 10-0 से चटा दी धूल  

बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के स्वर्ण पदक के बाद दिव्या ने जीता
कांस्य 

जकार्ता. बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के कुश्ती मुकाबलों के पहले दो दिन स्वर्ण पदक जीतने के बाद 18वें एशियाई खेलों के तीसरे दिन मंगलवार को कुश्ती में भारत के पदक अभियान को बरकरार रखते हुए दिव्या काकरान ने 68 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया । भारत की दो महिला पहलवान दिव्या काकरान (68) और किरण (76) तथा दो ग्रीकों रोमन पहलवान ज्ञानेंद्र (60) और मनीष (67) मुकाबलों में उतरे लेकिन इसमें से दिव्या ही कांस्य पदक राउंड में जा सकीं । उन्होंने मात्र एक मिनट 29 सेकंड में ताइपे की वेनलिंग चेन को 10 - 10 से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर धूल चटा दी । इस तरह भारत ने कुश्ती में तीसरे दिन भी पदक हासिल किया। भारत का इन खेलों में यह 10वां पदक है ।