भारत 7वीं बार बना एशिया का सरताज 

एशिया कप फाइनल : बांग्लादेश को रोमांचक खिताबी मुकाबले में 3 विकेट से हराया 
दुबई. भारत ने शुक्रवार देर रात दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर एशिया कप-2018 का खिताब अपन नाम कर लिया। भारत ने इससे पहले 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010 और 2016 में एशिया कप का खिताब जीता था। वहीं बांग्लादेश तीसरी बार भी फाइनल में पहुंच कर खिताब से महरूम रह गया। 2016 में खेले गए पिछले संस्करण में भी भारत ने बांग्लादेश को ही मात देकर ट्रॉफी उठाई थी। भारतीय कप्तन रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा। बांग्लादेश ने भारत के सामने 223 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय टीम ने सात विकेट खोकर आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर सातवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।