लगातार 5वें सत्र में गिरावट , निवेशकों के डूबे 8.47 लाख करोड़ रुपए 

मुबई. सरकार, रिजर्व बैंक और सेबी के आश्वासनों के बावजूद सोमवार को बाजार भारी गिरावट का शिकार हुआ। शुक्रवार को आइएलएंडएफएस के बांडों की बिक्री के चलते बाजार में मची खलबली के बाद रविवार को रिजर्व बैंक ने कहा था कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूमि एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ ही वह भी बाजार पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर दखल भी दे सकता है।इसके बावजूद शेयर बाजार में सोमवार को घबराहट का माहौल बना रहा। हालांकि शुक्रवार को बड़ी गिरावट झेलने वाले डीएचएफएल के शेयर ने 11.79 फीसदी की बढ़त दर्ज की। 
 
Railway Group 'D' Free Online Test Series Available - Click Here
Railway Group 'D'
Free Online Question Bank Available - Click Here