राजस्थान 11 साल बाद बना विजेता 

यूथ नेशनल बास्केटबाल 
उदयपुर. मेजबान राजस्थान ने 11 साल बाद यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैम्पियनशिप के पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया। राजस्थान ने फाइनल में महाराष्ट्र को 85-54 से पराजित किया। राजवीर सिंह और हरसिमन कौर को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। राजस्थान की ओर से राजवीर सिंह ने सर्वाधिक 25 अंक बनाए जबकि रूद्र प्रताप ने 17, जितेन्द्र ने 18, ऋषभ ने 12 और लोकेन्द्र ने 11 अंक का योगदान दिया। बालिका वर्ग के फाइनल में पंजाब की टीम कर्नाटक पर भारी पड़ी। रोमाचंक मुकाबले में पंजाब ने कर्नाटक को 67-66 से हराया। पंजाब की सुखमन ने 16 अंक बनाए।

SSC Central bureau of Investigation (CBI) Sub Inspector Online Test Package  Available - Click Here