बादशाह बने जोकोविच
यूएस ओपन
न्यूयार्क. सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने लगातार सेटों में अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रों को 6-3, 7-6, 6-3 से हराते हुए वर्ष के आखिरी ग्रैडस्लैम यूएस ओपन का तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ वह सर्वकालिक श्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची में 14 ग्रैडस्लैम के साथ पीट सैम्प्रास के साथ संयुक्त तीसरे नंबर पर पहुंच गए है। कोहनी की चोट और एटीपी विश्व रैंकिंग में करियर के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए पूर्व नंबर एक खिलाड़ी का इस वर्ष विंबलडन खिताब के बाद लगातार दूसरा ग्रैड स्लेम हैं।