नीरज ने 85.17 मीटर भाला फेंक साधा गोल्ड पर निशाना
सोटेविले एथलेटिक्स मीट
नई दिल्ली. भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट और इस वर्ष गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फ्रांस में चल रही सोटेविले एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण पदक के उपलब्धि भीअपने नाम कर ली है । नीरज ने 85.17 मीटर तक की दूरी तक भाला फेंका कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि मैदान पर पदक होड़ में 2012 लंदन ओलंपिक स्वर्ण विजेता केशोर्न वालकॉट भी थे । मोलदोवा के एंड्रियन मारदारे ने 81.48 मीटर की दूरी के साथ रजत और लिथुआनिया के एडिस मातुसेवियस ने 79.31 मीटर के साथ कांस्य जीता ।