बैंकां को 85 हजार करोड़ का घाटा
सरकारी बैंकों द्वारा जारी वित्त वर्ष 2017 - 18 के आखिरी तिमाही के आंकड़ों में खुलासा
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का सामूहिक शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 2017 - 18 में बड़कर 85,370 करोड़ रुपये हो गया है। घोटाले की मार झेल रहे पंजाब नेशनल बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ जबकि आईडीबीआई बैंक इस मामले में दुसरे पायदान पर रहा । बैकों द्वारा जारी तिमाही आंकड़ों के मुताबिक , वित्त वर्ष के दौरान इंडियन बैंक और विजया बैंक को छोड़कर शेष बैंकों को कुल मिलाकर 85,370 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।