इंग्लैंड को 8 विकेट से दी शिकस्त

नॉटिंघम वनडे : कुलदीप ने लिए 25 रन पर छह विकेट , रोहित का शानदार शतक 
नॉटिंघम. हिटमैन रोहित शर्मा के शानदार शतक (137) और कप्तान विराट कोहली 75 रन की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को तीन एकदिवसीय की सीरीज के पहले मैच में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी । इससे पूर्व इंगलैंड ने पहले खेलते हुए भारत के खिलाफ 49.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 268 रनों का स्कोर खड़ा किया । इंग्लैंड को अच्छी शुरूआत मिली थी लेकिन भारत की तरफ से 25 रन देकर छह विकेट लेने वाले कुलदीप यादव ने उसे बड़े स्कोर से महरूम रखा ।