भारत की 56 वर्षों में ट्रेट ब्रिज में दूसरी जीत , 203 रन से दी मात

1 - 2 हुआ सीरीज का स्कोर , विराट बने मैन ऑफ द मैच, 521 रन के लक्ष्य के सामने पस्त हुआ पस्त हुआ इंग्लैंड 
नाटिंघम. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में जीत की औपचारिकता पांचवें और अंतिम दिन बुधवार सुबह पूरी करते हुए यह मुकाबला 203 रन के बड़े अंतर से जीतकर पांच मैचों की सीरीज का स्कोर 1-2 कर दिया । मेजबान टीम 317 रन पर सिमट गई । भारत की नाटिंघम के टें्रट ब्रिज मैदान पर पिछले 59 वर्षों में यह दूसरी जीत हैं । भारत ने इंग्लैंड के सामने 521 रन का विशाल लक्ष्य रखा था ।  अश्विन ने आखिरी  बल्लेबाज जेम्स एंडरसन को रहाणे के हाथों कैच कराकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी ।