इस्नर को 5वीं बार अटलांटा खिताब
हैरिस को फाइनल में हराया
न्यूयार्क. अमरीका के जॉन इस्नर ने पांच में से चार ब्रेक अंक बचाते हुए हमवतन रेयान हैरिस को तीन सेटों 5 - 7 , 6 -3 , 6 -4 से पराजित करते हुए करियर में पांचवीं बार अटलांका ओपन टेनिस टूनामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है । टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय इस्नर इसी के साथ पांचवें अमरीकी खिलाड़ी बन गए है जिन्होंने करियर में कम से कम पांच बार अटलांका ओपन का खिताब जीता है , जिनमें जिम्मी कोनर्स , जॉन मैकेनरो , पीट सम्प्रास और आंद्रे अगासी शामिल है ।