इलैयाराजा समेत 43 को पद्म पुरस्कार
सरकार ने गुमनाम नायकों से किया वादा निभाया कुल 84 में से बाकी का सम्मान 2 अप्रैल को
मशहूर संगीतकार इलैयाराजा, हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायक गुलाम मुस्तफा खान, हिंदुत्व विचारक पी. परमेश्वरन, केरल के बिशप फिलीपोज एम. क्रिसोस्तोम समेत 43 शख्सियतों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2018 के पद्म पुरस्कारों से मंगलवार को यहां सम्मानित किया।