विराट का 23वां शतक, इंग्लैंड को 521 रन का कठिन लक्ष्य

मेजबान टीम संकट में, कप्तान कोहली ने बनाए मैच में कुल 200 रन  
नॉटिंघम. भारतीय कप्तान विराट कोहली (103) के 23वें टेस्ट शतक से भारत ने अपनी दूसरी पारी तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को सात विकेट पर 352 रन पर घोषित कर मेजबान इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 521 रन का कटिन लक्ष्य रखा है । विराट ने चायकाल के बाद अपना 23वां शतक पूरा किया । उन्होंने पहली पारी में 93 रन बनाए थे जिससे इस मैच में उनके कुल 200 रन हो गए । विराट ने पहले टेस्ट में भी शतक सहित कुल 200 रप बनाये थे । विराट 197 गेदों पर 103 रन के की बेशकीमती पारी में 10 चौके लगाए ।