महिला टीम 20 साल बाद फाइनल में
हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने चीन को 1.0 हराया
जकार्ता : भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेहद संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल में बुधवार को चीन को 1.0 से पराजित कर 20साल के लंबे अंतराल के बाद 18वे एशियाई खेलो के फाइनल में प्रवेश कर लिया । भारतीय टीम अब 36 साल के अंतराल के बाद स्वर्ण पदक जीतने और 2020 के टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने से एक कदम दूर हैं।