जीएसटी : 20 तक लेना होगा इनपुट क्रेडिट 

2017 - 18 के लिए क्लेम की तारीख बढ़ाने से वित्त मंत्रालय ने किया इनकार 
कारोबारियों को 2017 - 2018 का इनपुट टैक्स क्रेडिट 20 अक्टूबर तक ही क्लेम करना पड़ेगा । सरकार ने इसकी समय सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया है। जीएसटी 1 जुलाई 2017 को लागू हुआ था। तब से मार्च 2018 तक की अवधि के लिए कारोबारी क्रेडिट क्लेम करने की सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। लेकिन विŸा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसकी आखिरी तारीख 20 अक्टूबर ही रहेगी । जो कारोबारी  हाल के दिनो में पुरानी टेक्स व्यवस्था से जीएसटी में आए हैं, उनके लिए क्रेडिट क्लेम करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2018 या सालाना रिटर्न की तारीख है । कारोबारियों की समस्याओं को देखते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की संस्था आईसीएआई ने समय बढ़ाने के लिए विŸा मंत्रालय को पत्र लिखा था। कारोबारी को जीएसटी आर -1 में सेल्स की डिटेल देनी पड़ती है। उसने जो कुछ खरीदा है वह जीएसटीआर-2ए में दिखता है ।