सेनेगल का 16 साल बाद जीत से आगाज    
 
16 साल पहले सेनेगल की टीम ने एकमात्र वर्ल्ड कप 2002 में खेला था 
 
वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार क्वालिफाई करने वाली टीम सेनेगल ने मंगलवार रात पोलैंड के खिलाफ 2 - 1 की जीत के साथ धमाकेदार आगाज किया। ग्रुप एच के इस मैंच में सेनेगल को 37वें पोलैंड के आत्मघाती गोल का फायदा मिला जबकी माब्या नियंग ने टीम के लिए 60वें  मिनट में गोल दागा । वहीं , पोलैंड के लिए ग्रिजॉर्ज ने क्रिचोवियक ने 86वें मिनट में किया । इससे पहले, 2002 में जापान और कोरिया की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप में सेनेगल ने पहली बार क्वालिफाई किया था ।