कर्नाटक में 145 को सरकार बनाएंगे : शाह
भाजपा अध्यक्ष ने पणजी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, मनोहर पर्रिकर के कार्यो की प्रशंसा की
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि भाजपा कर्नाटक में 15 मई को सरकार बनाएगी। बता दें कि शनिवार को हुए मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला होने के संकेत दिए गए है।