सिद्धार्थ-याशिका को दोहरे खिताब 

जयपुर जिला ओपन बैडमिंटन 
जयपुर. रविवार को सम्पन्न जयपुर ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में हरियाणा के भाई - बहन सिद्धार्थ और याशिका ने दोहरे खिताब जीत लिए। सिद्धार्थ ने पुरुष एकल के फाइनल में जयपुर के शिशुपाल को और युगल में रविन्द्र गोयत के साथ सुमित कुमार-विशाल भाटी की जोड़ी को हराया। लड़कियों में अंडर-17 की विजेता याशिका ने महिला एकल फाइनल में साधना सिकवार को हराकर खिताब जीता। अंडर- 15 आयु की लड़कियों में कल्पना राजपुरोहित ने रेणुका सैनी को, 17 वर्ष के लड़कों में राज शुक्ला ने टिंकू बंसल को , 15 वर्ष के लड़कों में पुषार ने कुशल स्वामी को , 19 वर्ष के लड़कों में हरिओम दुलैत ने जतिन सिरोह को हराकर खिताब अपने नाम किए। 

Railway Group 'D' Exam Free Online Test Series Available -
Click Here
Railway Group 'D'
Exam Free Online Question Bank Available-
Click Here