भारतीय टीम को रजत
इंडिपेंडेन्स कप हैंडबॉल
जयपुर. ताशकंद (उज्जबेकिस्तान) में खेले गए इंडिपेंडेंस कप इंटरनेशनल हैंडबॉल टूर्नामेंट में भारत ने सीनियर वर्ग में रजित तथा अंडर -21 में कास्य पदक जीता। सीनियर वर्ग में मेजबान उज्बेकिस्तान ने भारत को 36-28 से हराया। अंडर-21 वर्ग में कजाकिस्तान पहले, उज्बेकिस्तान टीम दूसरे पर रही। भारत ने तुर्कमेनिस्तान को 32-36 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टूर्नाममेंट में भाग लेने वाली भारतीय सीनियर टीम में राज्स्थान रविंद्र पाल सिंह सैनी तथा भारतीय अंडर-21 टीम में जयपुर के कारण सिंह शेखावत तथा विवेक कुमार शामिल थे। भारतीय सीनियर टीम के चीफ कोच सुब्रत सेन तथा भारतीय अंडर-21 टीम के मैनेजर राज्य हैंडबॉल संघ के सचिव यश प्रताप सिंह थे।
SSC CGL Online Test Package Available - Click Here