इराक पर ऐतिहासिक जीत
डब्ल्यूएएफएफ अंडर -16 चैंपियनशिप
अम्मान (जॉर्डन). भारत की अंडर - 16 फुटबॉल टीम ने डब्ल्यूएएफएफ (वाफ) अंडर - 16 चैंपियनशिप में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एशिया अंडर -16 र्चैंपियन इराक को मात दी । रविवार रात खेले गए इस रोमाचंक मुकाबले में भारत को 1 -0 से जीत मिली । यह एक भारतीय टीम द्वारा इराक के खिलाफ खेले गए मैच में पहली जीत है । इस कारण भारत की अंडर - 16 टीम ने एक नया इतिहास रचा है क्योंकि किसी भी आयुवर्ग में भारतीय टीम को इराक के खिलाफ किसी भी टूर्नामेंट में खेले गए मैच में जीत नहीं मिली थी ।