बह्मोस का सफल परीक्षण

चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आइटीआर) से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल
ब्रह्मोस का सोमवार सुबह 10ः18 बजे सफल परीक्षण किया गया।

भुवनेश्वरी/चांदीपुर. चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आइटीआर) से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सोमवार सुबह 10ः18 बजे सफल परीक्षण किया गया। यह मिसाइल ध्वनि की गति से तीन गुना ज्यादा तेजी से उड़ान भर सकती है । 290 से 300 किमी तक मारक क्षमता  वाली यह मिसाइल पनडुब्बी , जहाज , एयरक्राफ्ट या जमीन से भी लांच की जा सकती है ।