आपातकाल पर सियासी संग्राम
आपातकाल कांग्रेस का पाप संविधान दुरूपयोग : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपात लेकर कांग्रेस पर मंगलवार को निशाना साधते हुए कहा कि वह क्रूर कदम इस पार्टी का एक पाप था । आपातकाल के लिए संविधान का दुरूपयोग किया गया । भाजपाके एक कार्यक्रम में मोदी ने कहा की निजी हित के लिए समूचे देश को जेल में तब्दील कर दिया गया था । न्यायाधीशों को आतंकित किया गया और न्यायपालिका का महत्व कमतर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपातकाल समय की और अभी की मानसिकता में कोई अंतर नहीं हैं।