खड़गे कांग्रेस महासचिव नियुक्त

खड़गे के महासचिव बनने के बाद कांग्रेस लोकसभा में संसदीय दल के नेता बदल सकती है ।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी महासचिव नियुक्त किया है । उन्हें महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई हैं । अभी तक जिम्मेदारी पार्टी महासचिव मोहन प्रकाश संभाल रहे थे । पार्टी ने मोहन प्रकाश के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है । पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने एक बयान जारी कर बताया कि आशिष दुआ , संपत कुमार और सोलन पटेल को मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ महाराष्ट्रका प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है ।