रोजगार के बेहतर अवसर

मार्केटिंग एंड ब्रांडिंग 
भारत में कॉर्पोरेट सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है। इस माहौल में मार्केटिंग का क्षेत्र और भी तेजी से उभरा है। मार्केटिंग विभाग को किसी भी कंपनी या संस्थान में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है । वे छात्र , जिन्होंने जाने - माने संस्थानों से मार्केंटंग में एमबीए किया है, उन्हें अक्सर अपनी पसंद की कम्पनी में काम मिल जाता है। वे किसी भी एफएमसीजी कंपनी के अलग- अलग विभागों में रोजगार पा सकते हैं , जैसे बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर , चैनल सेल्स एग्जीक्यूटिव या   मैनेजर ।