प्रणय, समीर और 5 भारतीय जोड़ियां भी जीतीं
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप
नानजिंग. ग्यारवीं वरीयता प्राप्त भारत के एचएस प्रणयऔर समीर वर्मा ने यहां विश्व बैडमिंटन चैपियनशिप में सोमवार को विजयी शुरुआत करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया । प्रणय और समीर के अलावा मिश्रित युगल में सात्विकसेराज रैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा , प्रणव चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी , सौरभ शर्मा और अनुष्का पारिख तथा रोहन कपूर और कुहू गर्ग ने दूसरे दौर में जगह बना ली।