खान मार्केट के 40 रेस्तरां पर सीलिंग की तलवार
दिल्ली हाईकोर्ट ने फायर विभाग से जुड़ी रेस्तरां मालिकों की याचिका खारिज की
दक्षिणी दिल्ली की खान मार्केट में चल रहे करीब 40 रेस्तरां पर अगले सप्ताह सीलिंग की तलवार लटक सकती हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने खान मार्केट के रेस्तरां मालिकों की उस याचिका को खारिज कर दिया हैं जिसमें उन्होंने नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के फायर विभाग से 15 दिन के भीतर अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी।