निवेशकों के डूबे 4 लाख करोड़ 

2018 के रेकार्ड गिरावट पर बंद : सेंसेक्स ने लगाया 1000 अंकों का गोता  
मुंबई. अमरीकी शेयर बाजार में गिरावट का एशियाई देशों के साथ भारतीय शेयर बाजार पर भी असर दिखा। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 31 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों का सुचकांक निफ्टी गुरुवार को कारोबार की शुरुआत में 2 फीसदी की गिरावट के साथ खुले। इसके कारण महज 5 मिनट में निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपए बाजार में डूब गए। गुरुवार को सेंसेक्स 697.07 की गिरावट के साथ खुलने के तुरंत बाद 1000 अंक तक टूट गया। 
RBI Grade B Officer Online Test Package Available -
Click Here