इराक में लापता 39 भारतीयों की हत्या 

खुलासा : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में साढ़े तीन साल पहले आतंकी संगठन आईएस के हाथों मारे जाने की जानकारी दी 
इराक के मोसुल से लापता 39 भारतीयों के जीवित लौटने की उम्मीदें मंगलवार को दफन हो गई । विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में बताया कि साढ़े तीन साल (15 जून, 2014) पहले लापता हुए ये सभी भारतीय आईएस के आतंकियों के हाथों मारे जा चुके हैं और उनके शव मोसुल के उत्तर - पश्चिम में स्थित बदूश गांव से मिले है।